Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ठण्ड से ठिठुरते रहे लोगों का अलाव बना सहारा

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। गुरुवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। दृष्टि क्षमता धुंध के चलते कम रही। ठंड के कारण लोग ठिठुरते रहे। अलाव की आग से शरीर को गर्म करने में लगे रहे।नगर पंचायत की तरफ से नगर में 30 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई हैं। बस स्टैंड परिसर में यात्री और स्थानीय लोग दिन भर अलाव की आग के पास बैठे ठंड से बचते दिखे। रोडवेज परिसर में बने रैन बसेरे में रुकने वाले यात्रियों के लिए बिस्तर और रजाई का इंतजाम किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular