Monday, April 29, 2024
No menu items!

26 जनवरी 1950 को ही देशवासियों को मिला अपना संविधान: संतोष अग्रहरि

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। समाजसेवी अधिवक्ता संतोष अग्रहरि ने कहा कि आज हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज के दिन देशवासियों ने संविधान को अपनाया था। ठीक उसी प्रकार से संविधान को मानते हुए हम अपने नगर में शिक्षा और विकास के लिए कार्य करेंगे। लोगों को शिक्षित होने का आह्वान करते हैं, क्योंकि नगर का विकास शिक्षा से ही हो सकता है। शिक्षा है तो सभी व्यक्तियों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। साथ ही नगरवासियों से अपील किया कि नगर में बिना भेदभाव व जातिवाद के एक शिक्षित व्यक्ति को नगर पालिका परिषद के चुनाव में विजई बनायें।
अधिवक्ता संतोष अग्रहरी ने कहा कि आज हमारा नगर पालिका मात्र 1 किलोमीटर के दायरे में रह गया है जिससे हमारे व्यवसाय पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। एक समय था जब शाहगंज की तुलना जौनपुर डिस्ट्रिक्ट की जाती थी लेकिन बड़ी विडंबना है कि आज इस नगर की तुलना बगल के बाजार खेतासराय और खुटहन से भी नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि आज नगर के मुखिया बनने वाले शाहगंज नगर को नर्क बना दिया है। अपने स्वार्थ में पदाधिकारियों का बोलबाला है। वसूली का बोलबाला है। कोई एक भी मुखिया नहीं है जो परेशान लोगों का भला कर सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular