Monday, April 29, 2024
No menu items!

मिशन शक्ति की गोष्ठी में छात्राओं को किया गया जागरूक

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदुल हक मेमोरियल पी.जी. कॉलेज में “मिशन शक्ति “के अन्तर्गत गोष्ठी आयोजित हुई जहां मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शाहगंज आदेश त्यागी ने मिशन शक्ति कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि शक्ति मिशन मूल रूप से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा नारी स्वावलंबन से जुड़ा है। सशक्त नारी से सशक्त प्रदेश का निर्माण होगा। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि अपने अन्दर आत्मविश्वास पैदा करें। आत्मविश्वास ज्ञानार्जन से पैदा होता है।

आप लोगों का ध्यान ज्ञानार्जन पर केंद्रित होना चाहिए। आपको सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। आप बिना किसी भय के अपने उद्देश्य को प्राप्त करने का प्रयास कीजिए। छात्रों को समझाते हुए कहा कि अपना समय बर्बाद करने से बचें तथा नारी शक्ति का सम्मान करें। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने प्रभारी निरीक्षक का माल्यार्पण करके स्वागत किया

इसी क्रम में प्रधानाचार्य सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज तालीमाबाद सबरहद मुहम्मद शाहिद नईम ने भी विचार रखे। साथ ही कोतवाली शाहगंज से आयी महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सम्बोधित किया। अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 तबरेज़ आलम ने प्रभारी निरीक्षक शाहगंज सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular