Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सेनानी एवं पूर्व विधायक के प्रपौत्र को किया गया सम्मानित

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। शीतला जी महारानी पुरोहित परिवार संस्थान द्वारा शीतला चौकियां धाम स्थित कार्यालय पर हर्षोल्लास एवं धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष विद्याधर त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक भगवती दीन तिवारी के प्रपौत्र राजन तिवारी को संस्था की ओर से माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् भेंट करके सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजन तिवारी ने ध्वजारोहण करने के बाद स्कूली बच्चों को पोशाक वितरण करने के उपरांत कहा कि आज के दिन हम सभी को हमारे पूर्वजों की संघर्षों और बलिदानों का सम्मान करने का एक और अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में राजन तिवारी ने सभी आगुंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शीतला विद्या मंदिर देवचंदपुर के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular