Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कम्बल व साड़ी पाकर वृद्धजनों के खिले चेहरे

  • मां धर्म देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट ने वितरित की कम्बल, साड़ी व मिठाई

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। मां धर्म देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में नव वर्ष पर वृद्धाश्रम सैयद अलीपुर सुक्खीपुर में रह रहे वृद्ध जनों में कंबल साड़ी व मिठाइयां वितरित की गई। संस्थाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था गरीब असहाय लोगों की मदद करती है और संस्था से जुड़े हुए लोगों के द्वारा ₹1 प्रतिदिन के हिसाब से सहयोग आता है।

इस सहयोग से संस्था द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण, कंबल वितरण गरीब बेटियों की शादी असहाय लोगों का इलाज आदि तमाम धर्म कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज वृद्ध माता-पिता का आशीर्वाद पाकर मैं स्वयं को गौरवानवित महसूस कर रहा हूं। सभी को वृद्ध माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री राजेश गौतम, स्वदेश कुमार, सतीश चौहान, विनय कुमार, संतोष शर्मा, विशाल सेठ, शाहिद अली, शिवानी शर्मा, लक्ष्मीशंकर यादव, फूलचन्द्र तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला, प्रदेश सचिव राहुल पाठक सहित संस्था के तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular