Monday, April 29, 2024
No menu items!

राज परिवार के उत्तराधिकारी ने किया विद्यालय भ्रमण, हुआ सम्मान

संजय अस्थाना
जौनपुर। जनपद के प्राचीनतम संस्था राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कॉलेज व राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य तथा राज परिवार जौनपुर के 12वें नरेश राजा अवनीन्द्र दत्त दूबे की ज्येष्ठ पुत्री राधिका थरेजा ने अपने पति रजत थरेजा के साथ विद्यालय परिसर का भ्रमण किया। जौनपुर राज्य शिक्षा समिति के नियमावली के अनुसार हवेली का उत्तराधिकारी ही जौनपुर राज्य शिक्षा समिति का उत्तराधिकारी होगा।
जनचर्चाओं के अनुसार राजा जौनपुर की उत्तराधिकारी राधिका थरेजा ही होंगी। उनके विद्यालय परिसर में आगमन की खबर से विद्यालय परिवार के सभी सदस्य विद्यालय परिसर में उपस्थित रहे। राज इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय चौबे एवं प्रबंधक डा सत्य राम प्रजापति ने सभा करके स्वागत किया। अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर माल्यार्पण किया। दोनों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूर्व प्राचार्य प्रो. अखिलेश्वर शुक्ला ने विद्यालय का संक्षित इतिहास बताया।
अशोक तिवारी ने स्वागत करते हुए कहा कि यह गौरव का क्षण है जब राज परिवार के उत्तराधिकारी हमारे बीच है। सम्मानित अतिथियों ने संस्थापक दिवस पर प्रतिभाग किये छात्र—छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा शम्भू राम ने किया। डिग्री कॉलेज परिसर में पहुंचते ही पूर्व राजा यादवेंद्र दत्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने दादा की स्मृतियों को याद किया। अपने सम्मान से अभिभूत राधिका थरेजा ने विद्यालय परिवार में बराबर आने व उसके निरंतर विकास की चिंता किया। वहीं सबसे परिचय प्राप्त किया जहां अतिथियों का सम्मान भी किया गया। स्वागत समारोह में एनसीसी के कैडेटों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर उप प्रबंधक जिया राम यादव, अंजनी श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र, रवि प्रकाश सिंह, विंदू सिंह, अशोक मिश्र, सत्य प्रकाश सिंह, विनय ओझा, बृजभूषण यादव, राम प्रताप, बृजेश मिश्र, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, रमेश चन्द सहित समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. विश्वनाथ यादव ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular