Sunday, April 28, 2024
No menu items!

चार्ज लेते ही एक्शन मुड़ में आये नवागत आरक्षी अधीक्षक

चन्दवक थाने का औचक निरीक्षण कर बाजार में किया भ्रमण
अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा शनिवार को चार्ज लेते ही एक्शन मुड़ ने दिखे पत्रकारों से प्रेस वार्ता कर जनपद के कई थानों का निरीक्षण किये। इस दौरान शनिवार की शाम चंदवक थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर सभी पुलिस कर्मी एलर्ट मोड में हो गए। एसपी ने थाने के सभी अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह को कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
साथ ही अराजक तत्वों व अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा जनता से बेहतर संबंध बनाएं रखने व उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कुछ समय के लिए थाने में अफरा—तफरी का माहौल देखा गया। थाने के निरीक्षण के बाद एसपी ने सहकर्मियों संग चंदवक बाजार का भ्रमण भी किया। अचानक एसपी के बाजार भ्रमण करते देख बाजारवासियों में हड़कंप मचा रहा। सुरक्षा के दृष्टि से भारी फोर्स तैनात रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular