Monday, April 29, 2024
No menu items!

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद के शिक्षा मित्र संघ के कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
इसके उपरान्त उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर संघ के कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के उपरांत शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा वादा किया गया था कि सत्ता में आने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक विचार किया जायेगा लेकिन आज तक कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई विचार नहीं किया गया। जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
यदि समय रहते समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, मांगें नहीं पूरी की गई तो माह अक्टूबर में एक विशाल आंदोलन किया जाएगा। जिसके तहत विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
इस अवसर पर महामंत्री लाल बहादुर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सुधेन्दू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, सन्तोष श्रीवास्तव, अंबर सिंह, हृदय नारायण, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, सोनू, अजय, अजय प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन मंत्री लाल बहादुर विश्वकर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular