Monday, April 29, 2024
No menu items!

थानाध्यक्ष ने होलिका दहन स्थल का किया निरीक्षण

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कबूलपुर गांव में सोमवार को थानाध्यक्ष जलालपुर रमेश यादव ने अपने हमराहियों के साथ होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों के लोगों से अपील किया कि आप लोग शांतिपूर्वक होली का त्यौहार मनाएं। होली का त्यौहार आपसी प्रेम व सौहार्द का है। त्यौहार के दिन के कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मो मोज़म्मिल, अजय यादव, विजय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular