Monday, April 29, 2024
No menu items!

श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की झांकी ने मन मोहा

  • पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माँ सीता व हनुमानजी की झांकी विराजमान हुई। यह शोभायात्रा विभिन्न गांवों में होते हुए शिव मंदिर पर वापस आयी। शोभायात्रा में ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह, आमोद सिंह, शशिकांत पाठक, विजय मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, सूरज मिश्र आदि शोभायात्रा में मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से रविवार को श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व कई शोभायात्रा निकाली गयी।

शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों के भक्तिभाव को देख लोग विभोर हो गए। कल्याणपुर में स्थित जोगीबीर बाबा मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा मंदिर के महंत सन्त अतवारु गिरी व भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गयी। शोभायात्रा में डीजे पर लगे भक्ति गीतों पर लोग झूमते नाचते चल रहे थे। इसके अलावा रासीपुर गांव में साई बाबा मंदिर पर अखंड मानस पाठ का शुभारंभ हुआ।

यह आयोजन ग्राम प्रधान मनोज यादव के नेतृत्व में हो रहा है। जमैथा में परमहंस बाबा के मंदिर पर सन्त राजनदास ने पूजा पाठ के बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसके अतिरिक्त धनेजा, बिशुनपुर, इमलो, जफराबाद कस्बा, अहमदपुर शिवाला, महरुपुर के हनुमानजी के मंदिर, हौज, रसूलपुर, इजरी आदि गांव में कही अखंड मानस पाठ तो कही अखंड श्रीराम नाम कीर्तन का पाठ चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular