Monday, April 29, 2024
No menu items!

पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगायी गुहार

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के मुर्तजाबाद निवासी लालचन्द्र पुत्र दरबारी ने जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगायी। पीड़ित के अनुसार एकपक्षीय आदेश 21 सितम्बर 1978 एवं 24 सितम्बर 1994 के विरूद्ध तजवीजसानी दाखिल की गयी है जो उपजिलाधिकारी न्यायालय में लम्बित है। आराजी गाटा संख्या 670 ख ग/1.485 हे. में हमारी पूर्वजी कच्चा खपरैल मकान बनाहुआ है।

वहीं विपक्षी अपना पक्का निर्माण कार्य कर जगह—जगह कब्जा कर रहा है। इतना ही नहीं, विपक्षी बिना मतलब के मेरा पक्का निर्माण कार्य अनावश्यक रूप से रोक दिया है। मेरे मूल आदेश में कोई नोटिस सम्मान नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, गोपनीय ढंग से कार्यवाही करके एकपक्षीय आदेश भी कराया गया है जो गलत है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से जांच करवाकर न्याय संगत कार्यवाही करने की मांग किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular