Monday, April 29, 2024
No menu items!

मृतक की पत्नी को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मिले 4 लाख रूपये

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर चौराहे पर युवा खेल कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने नदी में डूबने से मृत मुन्ना बिंद की पत्नी उषा देवी को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपए की सहायता दिया। बता दें कि बीते 24 जुलाई को घन्नेपुर निवासी मुन्ना बिंद पुत्र कामता बिंद सूरज घाट नदी में स्नान के दौरान डूब गया था।

उसका शव अगले दिन जफराबाद के अखड़ो घाट पर मिला था। युवा खेल कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपए का प्रमाण पत्र मृतक की पत्नी उषा देवी को दिया। इस दौरान सम्बन्धित लोगों के अलाव आस—पास के तमाम लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular