Monday, April 29, 2024
No menu items!

युवकों के मध्य विवाद सुलझाने गये युवक को मारी गयी चाकू

बिपिन सैनी
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में शनिवार रात्री कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। इस दौरान झगड़ा छुड़ाने गए दो युवकों को मनबढ़ युवको ने चाकू मारकर मार कर घायल कर दिया। घायलावस्था में युवको को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमुनीपुर गांव में शनिवार रात्री लगभग साढे नौ बजे गांव के ही कुछ युवको में गाड़ी से साइड लग गई। इस बात को लेकर सभी आपस में उलझ गए। इतने में भोनू यादव, सुजीत यादव बीच बचाव करने लगे। मन बढ़ो ने चाकु मारकर दोनो को घायल कर दिया। थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular