Monday, April 29, 2024
No menu items!

नौकरी करने गये युवक की छत से गिरकर हुई मौत

नोएडा में स्मार्टफोन कम्पनी में नौकरी करता था पंकज
उसके पैसों से चलती थी घर की रोजी-रोटी
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरौली गांव के एक युवक की रविवार को नोएडा में छत से गिरने पर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नरौली गांव के निवासी रामचरन यादव का 25 वर्षीय पुत्र पंकज यादव विगत 3 वर्षों से नोएडा में रहकर एक निजी स्मार्टफोन कंपनी में नौकरी करता था। रविवार शाम वह जब छत पर बैठा था। इसी दौरान वह छत से गिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज भाइयों में तीसरे स्थान पर था। पंकज के बड़े भाई की शादी बीते वर्ष हो चुकी थी। घर का खर्च पंकज वहन करता था। पंकज के परिवार में भाई और बहन को मिलाकर कुल 6 लोग थे। रविवार को पंकज छत पर टहलने के लिए गया हुआ था और इसी दौरान व छत से नीचे गिर गया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।
वहीं दर्दनाक मौत की घटना से पंकज के पिता रामचरन और उनकी माता का रो—रो कर बुरा हाल हो गया है। रामचरन ने बताया कि पंकज की शादी का योजना बनाई जा रही थी। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गई और नव वर्ष की खुशी मातम में बदल गई परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular