Monday, April 29, 2024
No menu items!

खेतासराय में एक सप्ताह में दो बार हुई चोरी

  • पुलिस बूथ से महज 20 मीटर दूरी पर हुई घटना

आफताब आलम
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा के पुलिस बूथ से महज बीस मीटर दूरी पर स्थित फल की दुकान में हौसला बुलंद चोरों ने हजारों रुपये के फल पर हाथ साफ कर चंपत हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। एक सप्ताह में नगर में दो चोरी की घटना से पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहा है।

जानकारी के अनुसार मिथलेश सोनकर की पुलिस बूथ के सामने खुटहन रोड पर फल की दुकान है। बुधवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान में रखा सामान बिखरा देख चोरी होने की अंदेशा हुआ तो दुकान के अंदर देखा तो दुकान में रखा करीब बीस हजार के फल गायब था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

पुलिस बूथ से महज 20 मीटर दूरी पर हुई चोरी की घटना से दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार खेतासराय चौराहे पर रात में शराबी,जुवारी व गजेड़ियो का अड्डा बना रहता है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोदी ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आया है। खेतासराय में चोरी की घटना को अंकुश लगाया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular