Sunday, April 28, 2024
No menu items!

नेक काम करने में बाधाएं आती हैं मगर संकल्पित व्यक्ति के मन को नहीं रोक पाती: रामजन्म यादव

  • भारत विशाल संस्थान ने गरीबों में अनाज व कम्बल बांटा

विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरु में स्थित विशाल भारत संस्थान की अनाज बैंक शाखा पर गुरुवार को अनाज व कंबल वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपोज्वलन कर 50 गरीब व असहाय महिलाओ को अनाज व कंबल वितरण करते हुए बताया कि अनाज व कंबल वितरण कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अनाज व कंबल वितरण करना मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। आप सभी अपने मन में कुछ अच्छा करने का संकल्प जिस दिन ले लेंगे, उसी दिन से आपके मन में मानवता की सेवा शुरू हो जाएगी। यह सत्य है कि नेक काम करने में बाधाएं बहुत आती हैं लेकिन संकल्पित व्यक्ति के मन को रोक नहीं पाती है।

समाज सेवा के लिए धन की आवश्यकता नहीं सेवा भावना की आवश्कता होनी चाहिए। इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के जिला चेयरमैन नौशाद अहमद, फरहान अहमद, सर्वेश दीक्षित, संतोष कुमार, किविरिया, पोखरान, आकाश यादव, राहिल, अर्सलान समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अलाउद्दीन भुल्लन ने किया।

  • कम्बल वितरण को महिलाओं ने बताया सराहनीय कदम

विशाल भारत संस्थान द्वारा आयोजित अनाज व कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने कंबल वितरण कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि जिसका कोई सहारा नहीं होता है। उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहां ठिठुरती ठंड में रजाई एवं कंबल के सहारे घरों में लोग सो जाते हैं लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते हैं। असहायों पर सब की दया नहीं होती है, बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है, वही इस तरह के पुण्य कार्य करते हैं। महिलाओं ने विशाल भारत संस्थान के इस नेक कदम का आभार जताया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular