Sunday, April 28, 2024
No menu items!

हर जीव में परमात्मा का अंश होता है: अखिलेश चन्द्र

  • भागवत कथा में तीसरे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। रामलीला परिसर पोरई खुर्द में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास के रूप में अखिलेश चन्द्र मिश्र ने विदुर जी की कथा सुनाते हुए यह प्रमाणित किया कि ईश्वर केवल प्रेम के ही भूखे हैं। भगवान कपिल का सांख्य योग प्रतिपादित करते हुए प्रत्येक जीव ईश्वर का अंश है यह मानकर प्राणिमात्र से प्रेम करना चाहिए। सुनीति और सुरुचि के माध्यम से आदर्श नारी के कर्तव्यों का बोध कराया। विमाता के कटु वचनों से आहत ध्रुव जी ने भगवत स्मरण के द्वारा परम पद प्राप्त किया। यजमान के रूप में श्याम सुंदर पाण्डेय नें पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ यशवन्त सिंह, भूपेश सिंह, प्रवीण सिंह, भानु प्रताप सिंह, वैभव सिंह, अजय मिश्र, प्रदीप मिश्र, गणेश यादव, महेश यादव, अवधेश सिंह, अरुण सिंह, बेले बिन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular