Monday, April 29, 2024
No menu items!

महिला थानाध्यक्ष के सराहनीय कार्य की चहुंओर चर्चा

  • थाना प्रांगण में आदिवासी विधवा महिला का करवाया विवाह
  • समाज के लिये नजीर बना महिला पुलिस थाना व थानाध्यक्ष

मनीष श्रीवास्तव
जौनपुर। समाज में आज लोग रिस्तों का कोई महत्व नहीं समझता। ऐसे में समाज की बहुत सी कुरीतियां भी सामने आने लगते हैं, आज इसी कुरीति और समाज के लिए एक नयी पहल पर महिला थाना जौनपुर में महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में एक विधवा महिला सबिता आदिवासी पंराउगंज जो पहले से दो बच्चों की माँ है, का पवन नामक आदिवासी छत्तरपुर जिला आजमगढ़ का विवाह बहुत सारे प्रतिष्ठित लोगों सहित महिला थाना के सभी हमराहियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने मन्त्रोच्चारण किया। वहीं अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने दूल्हा दुल्हन की गांठ जोड़ा जिसके दौरान वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने नव जोड़ी को आशीर्वाद दिया। महिला कांस्टेबल श्रध्दा सिंह ने दुल्हन का श्रृंगार किया। समाजसेवी राखी सिंह ने सबको मिठाई खिलाकर मुह मीठा कराया।

उर्वशी सिंह ने कहा कि महिला थाना में रोज पति पत्नी के झगड़े के सम्बन्ध में आये दिन कोई न कोई मामला आता है। ऐसे में समाज के लिए एक नज़ीर के रूप में महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने मिसाल पेश किया है। उनका कहना है कि समाज में लोग ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे छोटी—छोटी कुरीतियां दूर हो जाएंगी। वहीं विवाह में लड़के व ल़डकी पक्ष की तरफ़ से उसके परिवार के सभी रिस्तेदार के साथ एस0आई0 राजाराम रंजन, महिला कांस्टेबल पूजा, ममता, दीपा सिंह, आरती, रेखा, रुचि सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular