Monday, April 29, 2024
No menu items!

मन्दिर मार्ग निर्माण को लेकर प्रधानाचार्य—ग्रामीणों में हुआ विवाद

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के बड़ागर चौराहे पर स्थित श्री शीतला देवी उ.मा. विद्यालय के अंदर सैकड़ों वर्ष पुराना जर्जर हुए बड़ागर डीह बाबा मंदिर का निर्माण कार्य क्षेत्र के ही समाजसेवी प्रकाश मोदनवाल समेत समस्त क्षेत्रवासियों के विशेष सहयोग से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण कार्य लगभग पूर्ण भी हो चुका है। इसी क्रम में शनिवार को मन्दिर के सामने बनने वाले रास्ते को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य शांति प्रकाश सिंह ने मार्ग निर्माण कार्य रोक दिया। मन्दिर के रास्ते का निर्माण रुकने के जानकारी जैसे ही क्षेत्र को हुई देखते ही देखते वहां हजारों की संख्या भीड़ एकत्रित हो गई।
क्षेत्रीय लोग मार्ग निर्माण कार्य रोकने को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्कूल कार्यालय में पहुंचे क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों ने प्रधानाचार्य शांति प्रकाश सिंह से वार्ता किया लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार संजय गुप्ता ने प्राचीन मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह बड़ागर डीह बाबा मंदिर मंदिर बहुत ही पुराना प्राचीन मंदिर है। स्थानीय क्षेत्र के 12 गांव के बड़ागर डीह है। डीह बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। शादी विवाह, मुंडन संस्कार, मांगलिक कार्य में पूजन अर्चन करने वाले क्षेत्रीय लोगों की अपार आस्था इस मन्दिर से जुड़ी हुई है। जब स्कूल का नाम नहीं था तब से चौकियां धाम के डीह बाबा नाम से विख्यात है।
वहीं सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अजीत जायसवाल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात कर जानकारी लिये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शान्ति व्यस्था कायम करने के लिए भीड़ को स्कूल से खाली कराया। पुलिस प्रधानाचार्य व स्थानीय पक्ष के लोगों को पुलिस चौकी ले गई जहां प्रधानाचार्य शांति प्रकाश सिंह ने कागज दिखाते हुये कहा कि उनके पास न्यायलय अधिकारी चकबंदी 2021 स्थगनादेश है। फिर भी लोग जबरिया कार्य करवा रहे हैं। उधर जुटे लोगों ने कहा कि मंदिर का रास्ता पुराना है। उसी रास्ते से ही आना—जाना रहता है। फिलहाल वर्तमान स्थिति रखने पर सहमति बनी है। प्रधानाचार्य का कहना है कि न्यायालय अधिकारी चकबंदी का 2021 का स्थगनादेश मेरे पास है। इसके बाद भी लोग कार्य करवा रहे हैं। मंदिर के जमीन में रास्ते का कोई प्रावधान नहीं है। न्यायलय जाकर मामला सुलझाए। विवाद न करें। वहीं संजय वर्मा थानाध्यक्ष लाइन बाजार का कहना है कि शांति व्यव्स्था बना दिया गया है। कोई पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। जल्द ही पैमाइश के बाद मामला हल हो जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular