Monday, April 29, 2024
No menu items!

ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों का गहना उठा ले गये चोर

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के माधोपट्टी गांव के एक घर से बीती रात चोर ताला तोड़कर हजारों रुपये के गहने तथा नगदी उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तब पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लालमन गौड़ के मकान के दरवाजे के ताला तोड़कर चोर कमरे में रखे बॉक्स को उठा ले गए। घर से थोड़ी दूर बक्से को तोड़कर उसमें रखा सोने का कनफूल, झाला आदि तथा 25 हजार नगद उठा ले गए।पुलिस घटना के खुलासे में लगी है। ज्ञात हो लालमन का एक मकान उसी मकान के सामने है। वह परिवार के साथ दूसरे मकान में था। यह जानकारी अगल—बगल ही थी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular