Sunday, April 28, 2024
No menu items!

तिरूपति ज्वेलर्स शो रूम का हुआ उद्घाटन

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सिविल लाइन के पास स्थित तिरुपति ज्वेलर्स शो रूम का उद्घाटन सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी की माता रेखा सोनी व पिता दिनेश चंद्र सोनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और सिटी मजिस्ट्रेट ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस मौके पर अमर जौहरी ने बताया कि इस शो रूम में आधुनिक फैंसी डिज़ाइन के गहनों व चांदी के बर्तनो के अनेकों प्रकार के डिजाइन उपलब्ध हैं। अब लोगों को महानगरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हर प्रकार के फैंसी डिजाइन यहां पर उपलब्ध हैं। सभी का विश्वास इस फर्म की पूजी होगी। आगंतुकों का स्वागत अधिष्ठाता विष्णु चंद सोनी व सप्तम सोनी ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में दिनेश चंद सोनी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाजसेवी सूरज सेठ, विकेश उपाध्याय, कृष्णकांत सेठ, मनीष सोनी, विवेक सिंह, ज्ञानेंद्र पांडेय, धीरज सोनी, मनीष यादव, मोहम्मद इरफान, आरिफ खान, संतोष यादव सहित तमाम लोग लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular