Monday, April 29, 2024
No menu items!

व्यापार मण्डल ने पुलिस अधीक्षक से बतायी व्यापारियों की समस्या

जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए जौनपुर आगमन पर स्वागत किया। साथ ही उम्मीद जताई कि आपके नेतृत्व में व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार करते हुए देश और प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाएगा।
तत्पश्चात मुंगराबादशाहपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विश्वामित्र व नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने संयुक्त रुप से मुंगराबादशाहपुर में तैनात कुछ सिपाहियों एवं थानाध्यक्ष द्वारा नगर के व्यापारियों का उत्पीड़न करने एवं व्यापार मंडल पदाधिकारियों से दुर्व्यवहार किए जाने की बात पुलिस अधीक्षक से बतायी। उन्होंने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुये कहा कि व्यापारियों की कोई भी समस्या सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और 5 से 6 तक मैं सुनने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। उस समस्या का निदान भी करूंगा।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, नगर उपाध्यक्ष अमर जौहरी, महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज साहू, विश्वनाथ जायसवाल, नंदलाल, शिवकुमार, निशू केसरी, दीपक शुक्ला सहित तमाम व्यापारीगण शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular