Monday, April 29, 2024
No menu items!

यातायात पुलिस ने एनसीसी बच्चों के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

सीओ यातायात कुलदीप गुप्ता, टीआई सै. हुसैन, टीएसआई शिवबदन यादव सहित तमाम लोगों की रही उपस्थिति
अजय पाण्डेय
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर कुलदीप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक यातायात सै0 हुसैन मुन्तजर सहित समस्त उपनिरीक्षक यातायात की उपस्थिति में एनसीसी के बच्चों द्वारा यातायात के संकेत के माध्यम से विभिन्न चौराहों पर यातायात का संचालन सफलतापूर्वक कराया गया। साथ ही लोगों को पुष्प देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क पर अवैध रुप से खड़े वाहनों के पार्किंग, मदिरापान करके वाहन न चलाने के संबंध में लोगों को जेसीज व वाजिदपुर चौराहों पर जागरूक किया गया। चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही भी किया गया।
इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्यवाही की गयी जिसके अनुसार सम्पूर्ण चालान 246 किया गया। साथ ही सम्पूर्ण राजस्व के रूप में 2,75,000 की वसूली की गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular