Sunday, April 28, 2024
No menu items!

संघ प्रचारक रहे हृदय नाथ व प्रमोद जी को दी गयी श्रद्धांजलि

  • दोनों ने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया: प्रचारक प्रमुख
  • संगठन के कुशल कार्यकर्ता रहे दोनों दिवंगत: विद्या सागर

अजय पाण्डेय
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर ने संघ कार्यालय पर दो पूर्व प्रचारकों के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जहां काशी प्रांत के प्रचारक प्रमुख रामचंद्र ने कहा कि हृदय नाथ जी 1970 में प्रचारक निकले। अवध, काशी प्रांत में विभिन्न जिलों में जिला एवं विभाग प्रचारक के रूप में कार्य किये। हृदय जी बहुत ही मृदुभाषी, सरल, स्वभाव के थे। वहीं प्रमोद कुमार के विषय में कहा कि संघ के विभिन्न जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया।

प्रमोद जी बड़े निडर व साहसी थे। हम उनके अधूरे कार्य को पूरा करे। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी क्रम में विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि राजनीतिक तौर पर संगठन के वे कुशल कार्यकर्ता थे। प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने कहा कि आज संघ अपने दो प्रचारकों को खो दिया है।इन दोनों कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व के विषय वर्णन करना कठिन है।

प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि ये दोनों प्रचारक अब हमरे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा किया नि:स्वार्थ सामाजिक कार्य हमारे बीच में है। इन दोनों बंधुओं को संघ कभी भूलेगा नहीं। दोनों बंधुओं में प्रचारकत्व दिखाता था। भगवान अपने चरणों में इन्हें स्थान दे, यही हमारी श्रद्धांजलि है।

क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख राजेंद्र ने कहा कि इन दोनों कार्यकर्ताओं की क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती। हम इनके द्वारा किए गए कार्यों से सीख लेकर अपने कार्यों को निरंतर करते रहे। प्रांत संघचालक अंगराज ने कहा कि हम उनके जीवन के आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़े, यही उनके प्रति श्रद्धा सुमन है।

श्रद्धांजलि सभा में विभाग प्रचारक अजीत, डा सुभाष सिंह, जिला प्रचारक रजत, सह जिला प्रचारक सूरज, जिला कार्यवाह रजनीश, वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व सांसद केपी सिंह, पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, अजय पाठक सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोग, स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular