Monday, April 29, 2024
No menu items!

चांद पर तिरंगा…

  • इसरो के संकल्प का काम डाउन शुरू, चन्द पल और चांद हमारा
  • आज होगा चन्द्रयान का गृह प्रवेश, देश भर में दुवाओं का दौर शुरू
  • भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बनने के चन्द कदम दूर

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। कछुवे और खरगोश की दौड़ की कविता को चरितार्थ कर हमारा चंद्रयान 3 चंद्रमा को अपनी मुठ्ठी में करने को बेताब है। बुधवार की शाम चंद्रमा पर भारत का तिरंगा फहरने जा रहा है। ऐसा इसलिए कहने को मजबूर है कि जब 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान 3 को लांच किया गया तो रूस भी अपनी अंतरिक्ष बादशाहत कायम करने के लिए चंद्रयान 3 के लांच के 28 दिन बाद लूना 25 लांच किया जिसे 21 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतारने की तैयारी थी मगर 20 अगस्त को ही लूना 25 से संपर्क टूट गया और क्रेस होकर चंद्रमा की सतह से टकरा गया।
रूस खरगोश की दौड़ लगाकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना स्पेसक्राफ्ट उतारकर दुनिया का पहला देश बनना चाहता था, मगर इस रेस में असफल रहा। वहीं हमारा चंद्रयान 3 दिन प्रतिदिन अपनी कमियाबी का इतिहास लिखता रहा और आज भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शाम 6 बजकर 4 मिनट पर साफ्ट लैंडिंग करने जा रहा है। अगर भारत का चंद्रयान 3 साफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा तो भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला दुनिया का पहला देश हो जायेगा। भारत समेत पूरी दुनिया की निगाहें चंद्रयान 3 के साफ्ट लैंडिंग पर बनी हुई है। भारत में चंद्रयान 3 को लेकर दुवाओं का दौर शुरू हो गया है। हर कोई चंद्रयान 3 के सफलता के लिए दुआ मांग रहा है। इसी कड़ी में केराकत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी चंद्रयान 3 को लेकर मंदिर व मस्जिद में दुआ मांगी जा रही है।
आज हम सभी भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। भारत के वैज्ञानिकों ने हम सबको गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। एक छोटी सी घटना के कारण चंद्रयान 2 पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया था, मगर हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूरा विश्वास है कि चंद्रयान 3 पूरी तरह से सफल होने के साथ ही जिस काम के लिए चांद पर गया है। उसे पूरा करके ही वापस लौटेगा। ——नीरा आर्य जीवीएस सौहार्द फेलो रतनूपुर।
चंद्रयान 3 चांद के एक ऐसी सतह पर लैंडिंग करेगा जहां आज से पहले कोई भी देश नहीं जा सका है। यह हम सबके लिए काफी सुखद क्षण है और हम सब सच्चे मन से भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान 3 साफ्ट लैंडिंग कर अंतरिक्ष के दुनिया में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाये। —— सुबाष यादव रिटायर्ड फौजी छितौना।
चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरेगा, इसमें कोई शंका नहीं है, क्योंकि भारत के हर नागरिकों की तरह मुझे भी अपने भारत के सभी वैज्ञानिकों पर पूरा विश्वास है जिन्होंने इस मिशन पर अपना योगदान दिया है। ये कितने संजोग की बात है कि एक तरफ इसरो के चेयरमैन सोमनाथ हैं और दूसरी तरफ अधिक मास के बाद भगवान शिव का श्रावण शुरू है। शिव के माथे पर चंद्र है और पुराणों के मुताबिक पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के कर्ताधर्ता भी चंद्र है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वैज्ञानिकों की मेहनत से चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक उतरेगा। ——डॉ अवनीश सिंह चेयरमैन सत्कार वेलनेस संस्थान चन्दवक।
मस्जिद में नमाज के दौरान चंद्रयान 3 के सफलता के लिए दुआ मांगी गई। आज भारत के आन—बान—शान मिशन चंद्रयान 30 का लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग करने वाला है। इसके सफल लैंडिंग की सफलता के लिए हम सभी भारतीय गौरवान्वित है। चंद्रयान 3 मिशन में दिन—रात एक करने वाले इसरो के वैज्ञानिकों को ढेरों सारी शुभकामनाएं जिनकी बदौलत आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने बाला दुनिया का पहला देश बनने के साथ ही देश की आन बान शान तिरंगा चांद की सतह पर फहरने जा रहा है। ——फरहान अहमद प्रधान प्रतिनिधि डेहरी

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular