Monday, April 29, 2024
No menu items!

दिव्यांगों में ट्राईसाइकिल वितरित

  • अनुपमा के “पापा के परी” गीत पर झूमे लोग

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को रामलीला मैदान में 25 मोटर ट्राईसाइकिल व 310 ट्राईसाइकिल का वितरण दिव्यांगजनों के बीच विधायक रमेश सिंह ने किया। आयोजन में पहुंचे 25 दिव्यांगों को विधायक निधि से मोटर ट्राईसाइकिल व 310 दिव्यांगों को जिला दिव्यांगजन विभाग द्वारा दिया गया। ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वितरण समारोह में दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला व परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
शाहगंज महोत्सव में लेजर लाइट शो, लोक नृत्य व झांकियां की हुई शानदार प्रस्तुति की गई। भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित महोत्सव में गोरी फुल्झड़ी बाडू पापा के परी बाडू गाया तो मैदान में जुटी भीड़ झूमने लगी। लोग अपने बीच मशहूर कलाकार को पाकर खुश थे। उमंग से उनकी प्रस्तुति पर थिरकनें लग रहे थे।
रामलीला मैदान पर दिन ढलने के साथ पटाखे की गूंज व लेजर लाइट शो के साथ शाहगंज महोत्सव का आगाज हुआ जो देर रात तक चला।
इसी बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पहुंचे जिन्होंने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे प्रोग्राम आगे बढ़ने लगा, झांकी सामूहिक लोक आदि प्रस्तुति होने लगी। क्षेत्रीय व स्थानिक कलाकारों ने भी गायन व नृत्य में अपनी प्रतिभा लोगों के सम्मुख रखी। कलाकारों का उत्साहवर्धन उपस्थित जन समूह खूब कर रहा था। महोत्सव में भोजपुरी के मशहूर कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने अपनी आवाज की छटा बिखेरी। गायक विराट द्विवेदी के गीतों पर लोग झूमते दिखाई पड़े। प्रियांशी जायसवाल, कुसुमलता, राहुल पाठक, आलोक कुमार आदि ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। मंच का संचालन चित्राक्षी खोखर ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular