Monday, April 29, 2024
No menu items!

ट्रक ने बस में मारी टक्कर, एक की मौत व 20 घायल

  • रामलला का दर्शन करने जा रहे थे भाजपा कार्यकर्ता

श्यामधनी यादव एडवोकेट
पराऊगंज, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार के समीप असबरन गांव के सामने मंगलवार की भोर में ट्रक ने बस में टक्कर मार दी जिसमें बस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गये। चार लोगों की गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोनभद्र से अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिये जा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बस को ट्रक ने पास लेने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं बताया जा रहा है कि बस मे 41 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सवार थे। जैसे ही उनकी बस त्रिलोचन महादेव के पास असबरनपुर गांव के सामने पहुंची पास लेने के चक्कर में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़कर आए और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले गए जहां पर डॉक्टरों की टीम ने अशोक पटेल 19 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया और चार भाजपा कार्यकर्ताओं की गम्भीरावस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं घायलों में सीमा 45 वर्ष पत्नी सुखन पटेल निवासी मेदनीखार थाना भिंढ़मगंज सोनभद्र, फूलचंद 45 वर्ष पुत्र प्यारे लाल निवासी उदेरी सोनभद्र, भारती देवी 45 वर्ष पत्नी फूलचंद, पंचूराम 60 वर्ष निवासी मेदनीखार जनपद सोनभद्र, विजय कुमार 50 वर्ष पुत्र अकालू निवासी मेदनीखार थाना विंढ़मगंज सोनभद्र, रामलखन 50 वर्ष पुत्र नंदलाल निवासी बोम सोनभद्र, जमुना प्रसाद 64 वर्ष निवासी हरपुरा भिंढ़मगंज सोनभद्र, चंद्र देव पाल 63 वर्ष निवासी मेदनीखार, फूलचंद 45 वर्ष पुत्र प्यारेलाल निवासी उदारी, राम प्रताप पुत्र शुद्धी शाह निवासी हरपुरा सोनभद्र, चंपा देवी 60 वर्ष पत्नी मुरली राम निवासी फेदाल सोनभद्र, गोकुल 42 वर्ष एवं वासुदेव पुत्र अयोध्या निवासी हरपुरा मंतारा देवी 42 वर्ष मुन्ना लाल, नव वर्ष पुत्र सोनवचन निवासी हरपुरा, किशुन पुत्र हीरालाल निवासी बैरखड़, बाबूराम 43 वर्ष पुत्र बैजू राम निवासी हरपुरा, विद्या देवी 65 वर्ष, पना देवी पत्नी दीनानाथ आदि घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर थाना प्रभारी राजेश यादव मय हमराह मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर विधिक कार्रवाही में जुट गए। वहीं ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह मौके पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हाल-चाल लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular