Sunday, April 28, 2024
No menu items!

नाबालिग लड़कियों को भगाने वाले दो गिरफ्तार

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बीते महीने पवांरा थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया था कि 9 जुलाई की रात्रि करीब एक बजे मेरी 15 वर्षीय पुत्री व मेरे पड़ोस की 16 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गये हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 363, 366 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी थी।

बाद में पता चला कि पंवारा बाजार निवासी अनन्त लाल जायसवाल का लड़का सत्यम जायसवाल व महेशगंज गांव निवासी अनीश शेख का लड़का जीशान शेख बहला-फुसलाकर भगा ले गये हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया था और दोनों ने उपरोक्त दोनों के विरुद्ध बयान भी दिया था। सूचना पर उपनिरीक्षक मंजय यादव ने हेड कान्सटेबल सर्वेश सिंह, हेड कान्सटेबल आशीष यादव के साथ दोनों अभियुक्तों को सजई तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular