Sunday, April 28, 2024
No menu items!

दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सरपतहां पुलिस को कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376, 363, 366 तथा 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त के सम्बन्ध में मिली सूचना पर उपनिरीक्षक सच्चिदानंद व कांस्टेबल श्रीकान्त गुप्ता द्वारा मामले में फरार चल रहे क्षेत्र के छीतम पट्टी गांव निवासी अभियुक्त हीरालाल गौतम पुत्र गनेश को बरबसपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उपनिरीक्षक सुनील कुमार व कांस्टेबल सिजाउद्दीन शेख द्वारा भारतीय दण्ड विधान की धारा 363 से सम्बन्धित थाना क्षेत्र के राजधरपुर गांव निवासी अभियुक्त विरेन्द्र पुत्र प्रेमचन्द को अतरडीहा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular