Monday, April 29, 2024
No menu items!

अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। अजय पाल शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण, निर्देशन में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय व उपनिरीक्षक प्रद्युमन मणि त्रिपाठी मय हमराह हेड का0 हरेंद्र यादव संतोष यादव का0 मुकेश यादव के साथ सुनील शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी मानापुर व सवसा से गोलंदी कोल पुत्र भोला कोल भुअरी रीवा मध्य प्रदेश को 10—10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60EX पंजीकृत किया गया। साथ ही आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त चालान न्यायालय भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular