Monday, April 29, 2024
No menu items!

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजित

सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता महेवा खेल मैदान में संपन्न हुआ जिसमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती सीनियर, जूनियर व सब सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग का खेल आयोजित हुआ। ब्लॉक स्तरीय खेल में मुख्य अतिथि राहुल सिंह ब्लाक प्रमुख रामपुर एवं विशिष्ट अतिथि रिचा सिंह बीडीओ रामपुर ने फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं विजेता प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र शील्ड व मेडल देकर प्रोत्साहित किया। शुभम मौर्य बीओ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट करके स्वागत किया। ग्राम प्रधान महेवा व सचिव अभय सरोज ने सभी आगंतुक का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। खेल का संचालन चंद्रशेखर यादव जिलाध्यक्ष युवक मंगल दल ने किया।

इस खेल में आकाश पटेल ने लंबी कूद में प्रथम एवं जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम रोहित यादव 1500 मीटर दौड़ में प्रथम एवं बालिका वर्ग हर्षिता सोनकर 200 मीटर दौड़ में प्रथम व नंदिनी 100 मीटर दौड़ में प्रथम, बालक वर्ग कबड्डी में चकईपुर प्रथम एवं भवानीगंज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कबड्डी में नोनारी प्रथम व भवानीगंज बालिका वर्ग द्वितीय स्थान प्राप्त की। गोला फेंक में बालक वर्ग कमल प्रथम स्थान प्राप्त किये। आकाश पटेल 400 मीटर दौड़ एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में अमित सोनकर, अनुराग सत्यार्थी, मानिक चंद पटेल, अखिलेश जी, विजय पाल रहे। अंत में शुभम मौर्य बीओ ने सभी का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular