Monday, April 29, 2024
No menu items!

सड़क दुर्घटना में दो घायल

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव के समीप बुधवार की रात पैदल सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कन्हैयालाल (33) पुत्र बीपत व रामपाल (48) पुत्र जयराम बुधवार की रात करीब 9 बजे पैदल सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से अचानक आई अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular