Monday, April 29, 2024
No menu items!

वध के लिये गोवंश ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर आनापुर गांव के पास घेराबंदी कर मैजिक गाड़ी में वध को ले जाए जा रहे चार गोवंश बरामद कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गोवंश वध को प्रतापगढ़ के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन सीज कर आरोपितों के खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष रमेश कुमार सहयोगियों के साथ रात में गश्त पर निकले थे। तभी सूचना मिली कि मवेशी तस्कर वध के लिए गोवंश बिहार ले जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन कर आनापुर मोड़ के पास घेराबंदी करा दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध मैजिक वाहन आता दिखा। पुलिस ने वाहन को रुकने का संकेत दिया। वाहन रोकने की बजाय चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर थोड़ी दूर पर वाहन को रोककर उसमें सवार दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपित राजन सोनकर निवासी चौरा बाजार थाना जलालपुर व हौसला सोनकर निवासी बमैला थाना गौराबादशाहपुर के रहने वाले थे। मैजिक वाहन में ठूंसकर भरी गई दो बैल व दो गाय बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने कुबूल किया कि वे लंबे समय से गोवंश तस्करी के धंधे से संलिप्त थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular