Monday, April 29, 2024
No menu items!

दिनेश फौजी के नेतृत्व में तमाम लोगों ने किया जोरदार स्वागत

जौनपुर। पचहटियां, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंत नगर से विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन पर आजमगढ़ रोड पर स्थित प्रसाद तिराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर दिनेश यादव फौजी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री यादव का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर श्रवण जायसवाल, निजामुद्दीन अंसारी, जयहिंद यादव प्रधान, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, राज बहादुर पहलवान, जीशान खान, चंद्रशेखर, विपिन मौर्य, रमेश निषाद, संजय सरोज, राहुल कुमार, मनीष मौर्य, सुरेश यादव, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular