Monday, April 29, 2024
No menu items!

खेल मैदान में रविदास की मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल

  • उपद्रवियों ने पुलिस पर चलाया पत्थर, पुलिस बल मौके पर मौजूद

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर के खुटहन रोड पर सरवर पुर वार्ड में दलितों द्वारा सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर बुधवार की शाम बवाल हो गया। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने स्तिथि को नियंत्रित कर लिया। उपद्रवियों द्वारा चलाए गए पत्थर से कई पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई है। भारी पुलिस बल के साथ गुरुवार को भी पुलिस खासी चौकन्ना रही। पुलिस ने 26 आरोपितों को नामज़द और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ़ अभियोग दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी की डर से दलित बस्ती के अधिकतर पुरूष घर छोड़कर फ़रार हो गए है। मुख्य आरोपी सुभाष राम समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया जिसमें 3 महिला शामिल हैं।
बता दें कि उक्त स्थान पर सरवरपुर वार्ड के लोग लंबे समय से अस्थाई मंदिर बनाकर संत शिरोमणि की तस्वीर लगाकर हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित करते है। बुधवार को वहाँ पर मूर्ति लगा दिया तो क़स्बे के एक भाजपा नेता ने आपत्ति जताई तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की लेकिन बात नही बनी। शाम को स्थानीय पुलिस और राजस्व टीम के साथ पहुँचकर मूर्ति हटा दिया जिससे अनुसूचित जाति के लोग आक्रोशित हो उठे। मौके पर हंगामा और बवाल काटना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोका तो पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी परमेश्वर यादव, अम्बिका यादव, संजय पांडेय व अंकुश सिंह ने पीएचसी सोंधी पहुँचकर अपना मेडिकल कराया। सर्किल के खुटहन, शाहगंज और अन्य थानों की पुलिस पहुँचकर मामले की संभाल लिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में प्राथमकी दर्ज कर ली गई है। बवाल काटने वाले उपद्रवियों को बख़्शा नहीं जाएगा। बिना अनुमति के मूर्ति लगाई गई थी।

  • .. तो खेल मैदान पर था कार्यक्रम स्थल

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के सरवरपुर वार्ड में सन्त शिरोमणि की मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल के प्रकरण में राजस्व कर्मियों ने स्तिथि स्पष्ठ की है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर कार्यक्रम पूजा की जा रही थी, वह स्थान खेल कूद का मैदान है। नायब तहसीलदार शैलेन्द्र ने भी पुष्टि की है। हालांकि दलित बस्ती के लोग यहाँ पर 1983 से मंदिर का प्रारूप देकर पूजा अर्चना का दावा कर रहे हैं। बवाल का कारण मूर्ति को हटाना बताया जाता है। पुलिस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय और हल्का लेखपाल मौके पर जमे रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular