Monday, April 29, 2024
No menu items!

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न

बिपिन सैनी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद के कार्यकारिणी की बैठक जिला मुख्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय चौधरी एवं संचालन जिलामंत्री शिवकुमार यादव ने किया। इस मौके पर संगठन द्वारा की गई कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कार्यकारिणी को बताया कि प्रांतीय संघ द्वारा जनपद संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित किया गया है जिसका नामांकन 5 पदों के लिए 14 अगस्त को एवं निर्वाचन 3 सितंबर को संघ बाइलाज के अनुसार संघ के सदस्यों द्वारा मतदान करके किया जाएगा। इसके बाद चुनाव कार्य समिति जौनपुर की बैठक चुनाव समिति के चेयरमैन पंकज यादव की अध्यक्षता में हुई।
इसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, जिला मंत्री के लिए वर्तमान जिला मंत्री शिवकुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष के लिए वर्तमान कोषाध्यक्ष हीरा लाल भारती, संगठन मंत्री के लिए सर्वेश मौर्य, ऑडिटर के लिए शम्स तबरेज खान को प्रत्याशी घोषित किया गया। उपस्थित समस्त सदस्यों ने घोषित प्रत्याशियों के पक्ष में शत—प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो गये। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए बैठक का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular