Sunday, April 28, 2024
No menu items!

वंदना यादव का प्रवक्ता पद पर हुआ चयन

जौनपुर। लोक सेवा आयोग की परीक्षा में वंदना यादव ने सफलता हासिल की। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर बायोलॉजी विषय के लिए चयन हुआ है। वंदना ने लगातार इसके पूर्व तीन परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की थी। पहला चयन उनका सत्र 2019 केंद्रीय विद्यालय मदुरई चेन्नई में असिस्टेंट टीचर, दूसरा चयन 2021 में 69000 शिक्षक भर्ती में प्राथमिक विद्यालय में हुआ था तथा तीसरा चयन 2021 एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक के पद पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल में हुआ था।

चौथी सफलता में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रवक्ता पद पर राजकीय इंटर कॉलेज में भर्ती पद पर हुआ। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पति प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अरविंद यादव सहित माता-पिता एवं सास-ससुर को देती हैं।

सुइथाकला ब्लॉक के दुखीपुर संभल शाह की रहने वाली वंदना की इस सफलता पर एबीएसए राजेश वैश्य, अटेवा जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव, चंदन सिंह, डॉ अतुल प्रकाश यादव, विवेकानंद, महेंद्र वर्मा, उमेश तिवारी, अजय मिश्रा, पारस यादव, सतीश सिंह, सुधाकर सिंह, संजय सिंह, सुशील मिश्रा आदि ने बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular