Monday, April 29, 2024
No menu items!

चोरी हुई मोटरसाइकिल मिलने पर वाहन स्वामी ने बक्शा पुलिस को दिया धन्यवाद

बक्शा पुलिस ने एक घण्टे के अन्दर बाइक बरामद कर चोर को किया गिरफ्तार
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी श्याम बहादुर ने 112 पर सूचना दिया कि उनके घर से अखण्ड रामायण व गोद भराई कार्यक्रम के दौरान बाहर खड़ी मोटरसाइकिल गायब हो गयी। इस पर थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह द्वारा तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में सक्रिय पुलिस ने अंकित चौधरी पुत्र नन्द लाल चौधरी निवासी मोहम्मदपुर चक इंग्लिश थाना बक्शा नामक चोर को मई मोड़ पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से चोरी मोटरसाइकिल को बरामद किया गया जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उनके साथ उपनिरीक्षक महेश सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक विवेकानन्द सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular