Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पूजित अक्षत को जन-जन तक पहुंचा रहे विहीप एवं संघ के कार्यकर्ता

तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र के मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा का पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र एवं राम जन्मभूमि मंदिर का चित्र घर-घर पहुंचाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

फरीदाबाद के बालवर गंज बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह वीरेंद्र जी, खंड संघ चालक श्याम शंकर पाण्डेय, खंड कार्यवाह राम प्रकाश चतुर्वेदी के साथ विहिप के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मंत्री सुरेश पांडेय, बजरंग दल संयोजक अवधेश मौर्य, गोरक्षा प्रमुख संतोष मौर्य, मंडल प्रभारी पंकज मोदनवाल सहित अन्य लोग वितरण कार्य घर-घर जाकर कर रहे हैं।

इसी प्रकार रतनपुर, रयां आदि ग्रामों में भी कार्यकर्ताओं का समूह घर-घर जाकर अक्षत निमंत्रण पत्र और मंदिर की फोटो वितरित कर निमंत्रित कर रहा है। अक्षत को पाए लोग अपने को धन्य मानते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते कहते हैं। लंबे अरसे के संघर्ष के बाद यह दिन हम सबको मिला है। यह हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular