Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विहिप ने रामायण परीक्षा के प्रतिभागियों का दिया पुरस्कार

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा आयोजित रामायण परीक्षा जो 16 नवंबर 2023 को जौनपुर के 5 केंद्रों पर हुई थी जिसमें प्रत्येक केंद्र पर लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रकार 500 बच्चों ने इस रामायण परीक्षा में भाग लिया था। इन बच्चों के प्रोत्साहन स्वरूप शीर्ष से जादा अंक पाने वाले सौ बच्चों को स्वामी विवेकानंद जयंती पर गुलाबी देवी बालिका इंटर कालेज में पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने बच्चों को पुरस्कार दिया। साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी पक्ति उठो, जागो और तब तक चलो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाय, की व्याख्या करते हुये बताया कि आज के दिन जगह-जगह लोग युवा महोत्सव माना रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विहिप के प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल ने बताया कि बच्चों में संस्कार का निर्माण करने के लिए ही इस तरह की परीक्षा का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद् हर वर्ष करता है और पुरस्कार वितरण कर श्रीराम के जीवन चरित्र को आत्मसाद करने की प्रेरणा देता है। 22 जनवरी को उन्हीं श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होनी है। आप सभी उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लें।
इस अवसर पर विहिप के विभागाध्यक्ष उदयराज सिंह, सह मंत्री जन्मेजय तिवारी, जिलाध्यक्ष विमल सिंह, मंत्री आशीष मिश्र, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, आरडी सिंह, सभासद लाल बहादुर पाल सहित तमाम गणमान्य नागरिक, शिक्षक, बच्चे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक विपनेश श्रीवास्तव ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular