Monday, April 29, 2024
No menu items!

वीडियो एलबम ‘मेरी जान की चिट्ठी आयी है’ का हुआ मुहूर्त

विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में वी प्रांजल म्यूजिक कंपनी के बैनर तले हिंदी वीडियो एल्बम मेरी जान की चिट्ठी आई है, का मुहूर्त समाजसेवी सत्यजीत राय ने नारियल तोड़कर किया। तत्पश्चात कैमरामैन सिंह की पूरी टीम सारे दृश्य को बखूबी कैमरे में कैद कर रहे थे।

यह वीडियो एल्बम सरहद पार मिलिट्री के जवानों पर खास तौर पर फिल्माया गया है। मिलिट्री के जवान सरहद पार पर ड्यूटी करते हुए अपने परिवार को याद करते हैं, उसी पर फिल्माया गया है। मुख्य भूमिका सुशील यादव, आशीष माली, सतीश पंडित, सद्दू सलमान, अमित माली, आशीष यादव निभा रहे हैं। वहीं अपनी गायकी का स्वर धर्मेंद्र मिश्रा शीतल ने दिया। बताया गया कि 7 जनवरी को बड़े पैमाने पर इसको रिलीज किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि म्यूजिक कंपनी के निर्माता ने जौनपुर के कलाकारों को चुना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular