Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विदुषी के ठुमरी गायन ने लोगों का मोहा मन

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र की प्रतिभावान गायिका विदुषी वर्मा ने नव भारत निर्माण समिति द्वारा बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित दो दिवसीय बनारस लिट़्फेस्ट 2023 (काशी साहित्य कला उत्सव) के पहले दिन सुर साधिका विदुषी वर्मा ने अपने ठुमरी गायन से मौजूद उपस्थित जनों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
सबसे पहले विदुषी ने आजा बलम परदेसी, सैया मोरा रे और अंत में राग मिश्र खमाज में दादरा भीगी जाऊं मैं गुइया सुनाकर सभागार में उपस्थित लोगों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। विदुषी के साथ तबले पर अखिलेंद्र मिश्रा एवं हारमोनियम पर आनंद चौबे ने सुमधुर संगत प्रदान किया।
विदुषी को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत ख्यातिलब्ध कजली लोक गायिका अजिता श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विदित हो कि विदुषी ने इस महोत्सव का थीम सांग अतिथि देवो भव: भी गाया हुआ है जिसे लोगों ने काफी सराहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular