Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विजयलक्ष्मी व कादम्बरी को केरल में मिला शिक्षक श्री सम्मान

मो. शोहराब
जौनपुर। केरल के राजभवन सभागार में बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया तथा लोक सेवा मंडल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित हुआ जहां देश-विदेश से चयनित 75 शिक्षकों एवं पर्यावरणविद्दों के मध्य प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर करंजाकला सहायक अध्यापिका विजयलक्ष्मी यादव व कंपोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर की सहायक अध्यापिका कादम्बरी कुशवाहा को केरल के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद ने शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित किया।उन्हें यह सम्मान भारतीय संस्कृति, शिक्षा साहित्य, शोध नवाचार, बालिका शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
राज्यपाल ने प्रमाण पत्र तथा अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मान किया। साथ ही गतिविधि आधारित शिक्षण पुस्तक का विमोचन किया गया। बता दें कि शिक्षिका विजयलक्ष्मी यादव द्वारा कई पुस्तकों का लेखन पर साहित्य में अहम योगदान किया गया है। वहीं वह राष्ट्रीय स्तर के स्काउट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट को पिछले साल प्राप्त करने के साथ पर्यावरण व बालिका शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में भी अपना योगदान देते देती रही है। राज्यपाल द्वारा सभी सम्मानित जन को राजभवन में भोज भी दिया। शिक्षा अधिकारियों तथा शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular