Sunday, April 28, 2024
No menu items!

राष्ट्रीय वाद—विवाद प्रतियोगिता में विकास को मिला प्रथम स्थान

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी विकास पाण्डेय ने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र सहित जनपद का भी गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर परिवारीजनों समेत शुभचिंतकों में हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है। जानकारी के अनुसार विकास खण्ड क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी श्यामा प्रसाद पाण्डेय का पुत्र विकास पाण्डेय वर्तमान में वेटरनरी विश्वविद्यालय मथुरा से पशु चिकित्सा में अध्ययनरत है।
गुरुवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता कराई थी जिसमें मथुरा, दिल्ली व चण्डीगढ़ समेत देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों की तरफ से कुल 18 लोगों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में निर्धारित विषय पर हिन्दी भाषा में वाद विवाद के दौरान प्रथम पुरस्कार अपने नाम करने में विकास अव्वल रहे।
पुरस्कार स्वरूप आयोजक मण्डल द्वारा उन्हें 10 हजार रूपए की धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारीजनों समेत डा. आलोक सिंह पालीवाल, डा मुदित सक्सेना सहित अन्य शुभचिंतकों में हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular