Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

जितेन सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत औवार में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विकासखंड के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे हुए थे। विकास खण्ड अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा तमाम योजना चलाई जा रही है सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को पूर्ण रूप से मिल रहा। वहीं ग्राम पंचायत से आए हुए सभी फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि जितनी भी सरकार योजनाएं चलाई जा रही है सबका लाभ आप लोगों को जरूर मिलेगा। वही कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने-अपने विभागों की जानकारी दी और समस्याओं को जल्द से जल्द करने की बात कही। इस अवसर पर बीडीओ जगदीश कुमार, संयुक्त बीडीओ महेंद्र प्रसाद यादव, एडीओ पंचायत कृषि अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान औवार अभिमन्यु यादव, ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार, ग्राम पंचायत सचिव राहुल मौर्य, अशोक यादव कृषि विभाग, आशीष सिंह रोजगार सेवक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular