Monday, April 29, 2024
No menu items!

गांव की बेटी ने दिल्ली पुलिस में लहराया परचम

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा लोहरियाव निवासी प्रेमचंद गुप्ता की पुत्री कोमल गुप्ता का चयन दिल्ली पुलिस में हो गया है। प्रारंभिक शिक्षा गांव से शुरू हुआ और दिल्ली में परचम लहरा दिया। बता दें कि पहली बार ही दिल्ली पुलिस की परीक्षा में बैठी थी और सफलता प्राप्त कर ली। कोमल गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा के बाद पूरी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में ही हुई है। दो बहन एवं एक भाई हैं। भाई राहुल और छोटी बहन आंचल की भी पढ़ाई लिखाई जारी है। कोमल का शुरू से ही पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगता था। शिक्षा हमेशा आगे ले जाता है और अंधकार रुपी जीवन को उज्जवल मय कर देता है। परिवार के लोगों ने हरिश्चंद्र गुप्ता, सत्य नारायण (पत्रकार), लालचंद गुप्ता, प्यारे लाल, जग नारायन, विपिन आदि ने मिठाई खिलाकर और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular