Monday, April 29, 2024
No menu items!

वीआईपी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों ने ग्रहण की सदस्यता

पंकज बिन्द
जौनपुर। विधानसभा जौनपुर में विकासशील इंसान पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया गया जहां सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। वहीं मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष एडवोकेट इंद्रजीत निषाद ने पार्टी के विचारों के बारे में अवगत कराते हुए सदस्यता ग्रहण कराई तथा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विशेष बल दिया। साथ ही आरक्षण नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ लोगों को संकल्पित कराया गया। आरक्षण न मिलने पर सत्ताधारी पार्टी को वोट नहीं करने पर समाज के लोगों में संदेश देने की बात कही गई।

इस अवसर परविधानसभा अध्यक्ष महगू निषाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना साहनी, नगर अध्यक्ष विक्रमादित्य बिन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष पलटू राम नागर, जिला सचिव शिरपत निषाद, जिला महासचिव सुनील निषाद, गोलू, अमन गौड़, रोहित गौड़, आदित्य गौड़, अमन प्रजापति, रोहित विश्वकर्मा, कंचन मौर्य, सुनील कनौजिया, रूपेश कनौजिया, पंचम, दीनानाथ कनौजिया, अंकित गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular