Monday, April 29, 2024
No menu items!

युवा चेतना दिवस के रूप में मनी विवेकानन्द जयन्ती

अरविन्द पटेल
जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज के महाराणा प्रताप व्यामशाला में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती एकल विद्यालय अभियान के बैनर तले युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। जयंती समारोह के दौरान प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान आये सभी वक्ताओं ने कहा कि हम सभी लोगों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी पढ़नी चाहिए तथा उनकी जीवनी पढ़कर उस पर काम करना चाहिए। वक्ताओं ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी युवा स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने का कार्य करें|

कार्यक्रम के दौरान डा. सुभाष सिंह, पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह सहित तमाम लोगों ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी वक्ताओं ने स्वामी जी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी लोगों को स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने की जरुरत जिससे आने वाली समय में देश का विकास हो सके। इस अवसर पर अरविन्द सिंह पटेल, वेद प्रकाश सिंह, उमेश चन्द्र, राधेश्याम विश्वकर्मा, शरद चौबे, रणजीत बेनवंशी, आलोक, अर्चना गौतम, मीता देवी, अन्तिमा, सीमा देवी, आरती देवी, कमला, प्रीति देवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता विजय साहू व संचालन मिठाई लाल ने किया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular