Monday, April 29, 2024
No menu items!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर/संगोष्ठी एवं रक्तदाताओं का सम्मान समारोह सम्पन्न

जौनपुर। सिंगरामऊ स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर/संगोष्ठी एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन हरपाल सिंह महाविद्यालय परिसर में किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. हिमा बिंदु नायक महासचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि अर्चना ओझा एसडीएम बदलापुर ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर किया। इसके बाद उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर डा. हिमा बिंदु नायक ने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी को इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए कहा। उपजिलाधिकारी बदलापुर अर्चना ओझा ने कहा कि यदि हम किसी एक व्यक्ति को जीवनदान देते हैं तो यह एक महान कार्य है। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ अरुण सिंह ने कहा कि दीन—दुखियों की सेवा ईश्वर की सेवा का है। हिमा बिंदु नायक एवं डॉ रानी अंजू सिंह के प्रयासों से संपन्न हुए इस महान कार्य के लिए धन्यवाद एवं बधाई दिया। विशिष्ट अतिथि (गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित) यमुना शंकर पांडेय ने संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह एवं संस्था के कार्यों एवं कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले 20 रक्तदाताओं, जौनपुर के 15 से अधिक बार रक्तदान करने वालों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य रूप से वाराणसी से प्रदीप इसरानी 176, सत्य प्रकाश आर्य 153, राजेश गुप्ता 75, लखनऊ से राजीव गोयल 90, अयोध्या से आकाश गुप्ता 50, रेनुकूट दिलीप दुबे 55, वंदना दुबे 8, अम्बेडकरनगर से सूरज गुप्ता 53, जौनपुर से संजय सेठ, अरुण सिंह, पवन यादव, नीरज शाह, अमित सिंह, शुहानी शाह, ज्योति श्रीवास्तव, संध्या सिंह, उर्वसी सिंह आदि रहे। कार्यक्रम को एसीएमओ डॉ. डीके सिंह, महेंद्र शुक्ला जिला पोषण अधिकारी सुल्तानपुर, डॉ डीपी सिंह आजमगढ़, पत्रकार अमन सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय तिवारी एवं दिलीप दुबे ने संयुक्त रूप से किया। संस्था के सहयोग से हस्तशिल्पियों द्वारा बनाए गए समान की प्रदर्शनी को मुख्य अतिथि ने सराहा।
मुख्य अतिथि डॉ. हिमा बिंदु नायक एवं एसडीएम बदलापुर ने पौधरोपण किया। शिविर में करीब 21 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया जिनको प्रस्स्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बिहार से आए मशहूर यू ट्युब कलाकार रौनक रतन, रत्नेश रतन एवं लक्ष्मी ने देशभक्ति (भारत का रहने वाला हूं) और (रक्तदान से बढ़कर इस दुनिया में कोई दान नहीं) जैसे बहुत ही मार्मिक एवं जोशीले गीत गाकर पूरे कार्यक्रम में जोश भर दिया। बच्चों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा एक संक्षिप्त प्रश्नोत्तरी सत्र भी रखा गया जिसमें सही उत्तर देने वालों को प्रोत्साहित करते हुए मेडल दिया गया।
कार्यक्रम में गौरव सिंह, एसपी सिंह, डॉ. निकिता सिंह, डॉ. सीमा सिंह, निहारिका सिंह, मयंक गुप्ता, राम लवट यादव, रजनी सिंह, मनोज वत्स, संदीप उपाध्याय रेडक्रॉस जौनपुर, चन्द्रिका प्रताप उर्फ़ भोले सिंह, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के सभी छात्र/छात्राएं, संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular