Monday, April 29, 2024
No menu items!

स्वयंसेवकों व सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण पर की परिचर्चा

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमबाद सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषय पर चर्चा/परिचर्चा की। मुख्य वक्ता डॉ संजय यादव ने पर्यावरणीय संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हम तभी जागरूक होंगे जब हम स्वयं में परिवर्तन करेंगे तभी स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण हो सकता है।
इसी क्रम में अखिलेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। अर्चना, ज्योति बिंदु, जामिया बानो, मनीष कुमार, नूर फातिमा, नेहा विश्वकर्मा, अयाज अहमद, गुंजन आदि ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, डॉ अमित गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ अनामिका पांडेश् सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ निजामुद्दीन, मोहम्मद उस्मान, परशुराम, डॉ विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular